विस में उठा सिरमटोली फ्लाईओवर का मामला, मुख्यमंत्री ने कहा-चिंता की बात नहीं, बढ़िया से मनेगा सरहुल

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के 12वें दिन मंगलवार को ध्यानाकर्षण के जरिये भाजपा विधायक सीपी सिंह ने सिरमटोली फ्लाईओवर मामले को सदन में रखा। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर को लेकर वहां के लोग आंदोलनरत हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि इस मामले को लेकर उनके साथ-साथ मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों का पुतला फूंका गया। यह उनके विधानसभा में आता है। सरहुल में पूजा-अर्चना होती है जहां हजारों लोग आते हैं। इसका समाधान जल्द किया जाए।

इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सामाजिक संगठनों के माध्यम से यह विषय मेरे पास आया है। चिंता की कोई बात नहीं है। सरहुल मनेगा और बढ़िया से मनेगा। दरअसल सरहुल पर्व झारखंड और आसपास के आदिवासी क्षेत्रों में मनाया जाता है। इसमें प्रकृति विशेषकर साल वृक्ष (सखुआ) की पूजा की जाती है। यह पर्व नए साल की शुरुआत और बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। इसमें आदिवासी समुदाय के लोग पारंपरिक तरीके और उत्साह के साथ भाग लेते हैं।

Spread the love