विशाल आम का पेड़ गिरने से मारुति कार दबा, वाहन क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

360° Crime Ek Sandesh Live Road Accident

Eksandesh Desk

किस्को : शनिवार दोपहर करीब 2 बजे किस्को स्थित बैंक ऑफ इंडिया के समीप एक विशाल आम का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से वहां खड़ी मारुति कार, स्कूटी और प्लैटिना बाइक दब गई। जिसमें मारुति वाहन खरकी बाला टोली निवासी सगीर खान का बताया गया है, जिसका पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि स्कूटी और प्लैटिना को आंशिक नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि बारिश के कारण घटना स्थल पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। पेड़ गिरने से आवागमन भी बाधित हो गया है

Spread the love