विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा

360° Ek Sandesh Live Religious

Nutan

पेशरार/लोहरदगा: जिला अन्तर्गत पेशरार प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई।‌ जिसमें राम भक्त शामिल हुए। यात्रा में सभी राम भक्त ढोल नगाड़ा के साथ जय श्री राम के नारे जय हनुमान जय शिव शंकर के नारे जोर-शोर से लगे और कलश यात्रा के नियमित 1 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक हर एक घर में अक्षत और राम दरबार का चित्र दिया जाएगा। और सभी माताएं, बहनों और रामभक्त को बताया गया कि आगामी 22 जनवरी 2024 अयोध्या में बने राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया जाएगा। साथ ही साथ जिले के सभी प्रखंड में हर घर मंदिर मठ पर दीप सजा कार्यक्रम महाआरती कार्यक्रम किया जाएगा। मौके पर उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के प्रांत वर्तमान प्रमुख अनिल गुप्ता, जिला संगठन मंत्री कार्तिक विश्वकर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक सचिन कुमार साहू, बजरंग दल सा गौ रक्षा प्रमुख चांदन गोप, समाजसेवी सुभाष सिंह, प्रखंड संयोजक अरविंद यादव, शालू देवी, नेहा देवी, सृष्टि कुमारी, रीना देवी, बिदुमती देवी, साक्षी कुमारी, दिनेश भगत, नंदकिशोर मिश्रा, संत किशोर सिंह, राजेश महतो आदि राम भक्त उपस्थित थे।‌