News & Edit by Sunil
रांची: विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय रांची में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहत जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी डॉ सीमा गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्सकों, गैर संचारी रोग टीम तथा ए०एन०ऍम०टी०सी० की छात्राओं द्वारा वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे को लेकर जन जागरूकता फैलाने हेतु प्रभात फेरी निकाली गई।प्रभात फेरी के माध्यम से आम जनमानस को दांत एवं मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने स्लोगन एवं संदेशों के माध्यम से लोगों को नियमित दांतों की सफाई, संतुलित आहार एवं समय-समय पर दंत जांच कराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में वरीय दंत शल्य चिकित्सक डॉ उषा सिंह, ज़िला दंत चिकित्सक डॉ रोहित, ज़िला कार्यक्रम प्रबन्धक प्रवीण कुमार सिंह एवं ज़िला एन०सी०डी० कोषांग रांची के कर्मी के साथ-साथ एएनएम स्कूल की छात्राएं शामिल हुई l बता दे कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों (AAM, PHC, CHC, SDH) में 14 मार्च 2026 से 19 मार्च 6 तक स्वास्थ्य कर्मियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का दंत स्वास्थ्य जांच किया गया। वहीं 20 मार्च को सभी स्वास्थ्य संस्थानों एवं जिला अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक एवं प्रभात फेरी का आयोजन सुनिश्चित किया गया।इसके अतिरिक्त 21 से 14 अप्रैल 2026 तक विशेष शिविरों के माध्यम से वृद्धाश्रमों, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में दंत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस दौरान RBSK, NTCP एवं NMHP कार्यक्रमों के सहयोग से बच्चों एवं आम नागरिकों को दंत रोगों से बचाव एवं उपचार संबंधी जानकारी दी जाएगी।
