विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

360° Ek Sandesh Live

NUTAN

लोहरदगा: रविवार को माधव वंश पावरगंज कोर्ट रोड लोहरदगा के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र गली में महिला मंडल और नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें मुहल्ले के बच्चों द्वारा पर्यावरण से संबंधित चित्रांकन बनाया गया। इसके पश्चात सभी बच्चों द्वारा पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाली गई । इस भीषण गर्मी में पर्यावरण का महत्व के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। और बताया गया कि क्यों आखिर इतनी गर्मी पड़ती है। हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाना चाहिए ताकि आने वाले समय में हम भीषण गर्मी से बचाया जा सके। आज अधिकतर नदी, तालाब, कुआ सभी सूख हुये मिलते हैं कहीं ना कहीं हम पर्यावरण से खिलवाड़ कर रहे हैं। जिसका नतीजा आज हम भुगत रहे हैं। यदि इसी तरह से हम पर्यावरण के साथ खिलवाड़ करते रहेंगे तो हम सभी को आने वाला समय में बहुत ही दुख संकट आयेगा। बच्चों के द्वारा पर्यावरण की बातें सुन सभी लोग बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिशिर विद्यार्थी, विजय साहू, संजय साहू, त्रिलोक साहू, सुखदेव रजक, नरेश रजक, सुशील रजक, टिंकू प्रसाद, रूमी देवी, खुशबू, कोमल, रेणु, सरिता, मंगली सहित और भी छोटे बच्चे गुनगुन, पीहू, रेशु, दिवायंशी, नमन, सृष्टि, शिवांश, रिया, आरोही, अंश, विवान सहित छोटे छोटे बच्चे मौजूद थे।

Spread the love