Eksandeshlive Desk
कोडरमा: आज सिविल सर्जन सभागार, कोडरमा में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी-सह-जिला नोडल पदाधिकारी, डॉ. रमण कुमार ने की। यह आयोजन राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत किया गया।
इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम “तंबाकू दिखावे का दम, इरादों में ज़हर! आकर्षण के पीछे का खतरनाक सच!” रही। इस थीम पर आधारित पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को कार्यक्रम के दौरान ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डॉ. रमण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि तंबाकू का किसी भी रूप में सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है, इसलिए इसकी शुरुआत ही न की जाए। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को सचेत करते हुए कहा कि 12 से 18 वर्ष की आयु वर्ग में तंबाकू सेवन की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। सिगरेट, गुटखा, खैनी, पान मसाला जैसे उत्पादों का सेवन अनेक बीमारियों का कारण बन सकता है।
प्रतियोगिता परिणाम निम्नानुसार रहे पेंटिंग प्रतियोगिता प्रथम स्थान: समिता कुमारी,द्वितीय स्थान: इशू कुमार सिंह,तृतीय स्थान: सुशांत कुमार सिंह, सांत्वना पुरस्कार: 10 प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान: रजनीश कुमार, द्वितीय स्थान: समीक्षा कुमारी मिंज, तृतीय स्थान: वंदना कुमारी
सांत्वना पुरस्कार: 4 प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र
कार्यक्रम के अंत में विनीत अग्निहोत्री द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर दीपेश कुमार, हिमांशु कुमार, शंभु कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
