Eksandeshlive Desk
रांची: वन बंधु परिषद के राष्ट्रीय संगठन के पांचवें सत्र का उद्घाटन रांची के बीएनआर होटल में हुआ ।
मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति समीर लोहिया उपस्थित रहे ।
वनबंधु परिषद के अनेक पदाधिकारी 34 राष्ट्रव्यापी महिला समिति के ढाई सौ सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित थे । मंच संचालन सचिव अंजलि तापड़िया कर रही थीं तथा वनबंधु परिषद के संस्थापक प्रणेता श्याम गुप्त आशीर्वाद देने हेतु विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ईस्ट जोन चैप्टर के चेयरपर्सन रमेश धरणीधरका ने सभी आयामों से आए हुए सदस्यों का स्वागत किया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीता जाजू ने महिलाओं का वात्सल्य शक्ति और क्षमताओं के माध्यम से संगठन में किस तरह से कार्य हो रहा है पर प्रकाश डाला ।
राष्ट्रीय एकल युवा की युवा कोऑर्डिनेटर रासु जैन ने अपने वक्तव्य में गुरुकुल द्वारा संस्कार शिक्षा एवं बस्तियों में राष्ट्रीय चेतना पर बल दिया तथा वनबंधु परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश माहेश्वरी ने महिला समिति की सुंदर- सुव्यवस्थित एवं अनुशासित बैठकों को प्रेरणादाई बताया साथ ही कहा कि उनके द्वारा किए जा रहे कार्य गांव गांव में ग्रामीण शिक्षित और आत्मनिर्भर बन रहे हैं ।
मुख्य अतिथि समीर लोहिया ने एकल अभियान को एक विलक्षण संस्था कहा साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश माहेश्वरी ने श्याम गुप्त के योगदान को रेखांवित करते हुए उनकी उपस्थिति का गौरव का क्षण बताया ।
आज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला समिति की सहसचिव रेनू कनोडिया ने सभी को धन्यवाद करते हुए आज सत्र की समाप्ति की घोषणा की।
