वन विभाग ने दो सांपों का किया सुरक्षित रेस्क्यू

Ek Sandesh Live

MUKESH KUMAR

गारु: बारेसांड वन क्षेत्र में आज वन विभाग की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई ने संभावित खतरे को टाल दिया। सबसे पहले रामसेली ग्राम में एक सांप के निकलने की सूचना स्थानीय ग्रामीण रंजीत प्रसाद द्वारा वनपाल परमजीत तिवारी को दी गई। सूचना मिलते ही वनपाल परमजीत तिवारी मात्र 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू कर उसे पास के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
घटना के लगभग 15 मिनट बाद ही एक और आपात स्थिति सामने आई, जब बारेसांड स्कूल के कुछ बच्चे घबराए हुए रेंज ऑफिस पहुंचे और स्कूल परिसर में सांप निकलने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वनपाल परमजीत तिवारी बिना देरी किए 5 मिनट के भीतर स्कूल पहुंचे और सांप को सुरक्षित निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयास के बाद भी सांप स्कूल भवन के ऊपर कंडी में बने बिल में छिप गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वनपाल ने अपनी रेस्क्यू किट स्कूल के प्रधानाध्यापक को सौंपते हुए निर्देश दिया कि सांप दिखते ही तुरंत सूचना दी जाए। इसके बाद बच्चों और शिक्षकों के बीच फैला डर का माहौल काफी हद तक शांत हुआ।
इस पूरी घटना में वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, साहस और जिम्मेदारी की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय पर वन विभाग नहीं पहुंचता, तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

Spread the love