SUNIL KUMAR
साहिबगंज: शहर के बंगाली टोला स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय मे नवगठित वार्ड अध्यक्ष एवं नगर कमिटी की पदाधिकारियों की बैठक नगर अध्यक्ष सतीश कुमार पासवान कि अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकत खान, नगर पर्यवेक्षक मो. कलीमुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष बासुकिनाथ यादव उपस्थित हुए। बैठक में जिला अध्यक्ष ने वार्ड अध्यक्षतो को सम्बोधित करते हुए। संगठन सृजन 2025 अभियान के तहत सभी वार्ड अध्यक्षों को अपनी 12 सदस्यों कि कमिटी एक सप्ताह में बनानी होगी और साथ उस कमिटी में ही अपने वार्ड के अंर्तगत पड़ने वाले बूथ का एक एक बीएलए भी बनाना है।
साथ ही लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के द्वारा उठाए गए वोट चोरी मुद्दे को जन जन तक पहुंचाने के लिए 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक हस्ताक्षर अभियान भी चलाने का आह्वान किया, प्रत्येक वार्ड से चार सौ लोगों का हस्ताक्षर कराया जायेगा, जिस के लिये फॉर्म भी उप्लब्ध करवाया गया। बैठक में मुख्य रूप से उमेश पांडे, अली क़ुरैशी, अनुप हर्षवाल, मो.रिजवान, रामविलास यादव, अमित कुमार बॉबी, आफताब आलाम, मनीष प्रताप, शशीधर यादव, मो.मेराजुद्दीन, सुनील गुप्ता, रेजाउद्दीन, मजहर खान, तरन्नूम निशा, मो. शहजाद, संजीत कुमार मंडल, कार्तिक साह, विनोद मंडल, शिव कुमार तांती, रोहन राय, शाकिब अंसारी, संजीत मंडल, सुभाष कुमार, कमउद्दीन, राजकुमार, प्रियांशु कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
