वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की गोष्ठी में सजा मां का दरबार

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : वरिष्ठ नागरिक मंच की झारखंड इकाई की मासिक गोष्ठी (ऑनलाइन) नरेश नाज़ के सान्निध्य में तथा अध्यक्ष संगीता सहाय के संयोजन में अत्यंत सफलतापूर्वक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष वीना अग्रवाल उपस्थिति थी। अध्यक्षता सुनीता श्रीवास्तव जागृति ने किया। संचालन अर्पणा सिंह ने किया।

संगीता सहाय ने मधुर सरस्वती वंदना की। माता के भजनों से मंच सुसज्जित हो गया। निर्मला कर्ण, सुनीता श्रीवास्तव ‘जागृति’, अर्पणा सिंह, विभा वर्मा, संगीता सहाय, रूणा रश्मि, रश्मि सिन्हा, मोनिका प्रसाद, सुनीता अग्रवाल, रंजना वर्मा, रिम्मी वर्मा, निर्मला सिंह, सीमा सिन्हा मैत्री, पूनम वर्मा, रेनू बाला धार, पुष्पा पांडे, गीता रानी जैन सहित और भी कई साहित्य प्रेमियों ने मंच को भजनों से सजाया। सभी की प्रस्तुति को मुख्य अतिथि ने सराहा।

Spread the love