वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच में छाई बसंत की बहार

SOCIETY

Eksandeshlive Desk

रांची : वनकाम झारखंड इकाई की फ़रवरी माह की काव्य गोष्ठी डॉ. नरेश नाज़ के सानिद्ध्य एवं संगीता सहाय की अध्यक्षता में सोमवार को गूगल मीट माध्यम से संपन्न हुई। गोष्ठी में मुख्य अतिथि वनकाम की राष्ट्रीय संरक्षक वीणा अग्रवाल थी। इस दौरान 20 रचनाकारों ने एक दूसरे की कविताओं का आनंद लिया।

गोष्ठी की शुरुआत में संगीता सहाय ने मुख्य अतिथि एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। सुनीता श्रीवास्तव ने संचालन किया।सुनीता श्रीवास्तव, पूनम वर्मा, बिंदु प्रसाद, मंजुला सिन्हा, सुरिंदर कौर नीलम, राकेश रमन जी, डॉ.लोकेश नाथ, चारूमित्रा, सुनीता अग्रवाल, रश्मि सिन्हा, उमा सिन्हा, निर्मला कर्ण, उर्मिला सिन्हा अर्चना श्रीवास्तव रुना रश्मि, कविता रानी सिंह, सुजाता प्रिय, रिम्मी वर्मा, संगीता सहाय एवं वीणा अग्रवाल ने काव्य पाठ किया। गोष्ठी में मनमोहक रचनाएं पढ़ी गईं। एक तरफ़ शिव महिमा और कुंभ पर तो दूसरी तरफ़ बसंत का वर्णन, साथ ही भ्रूण हत्या एवं परिवार में आई दूरियों जैसी गंभीर विषयों पर रचनाएं प्रस्तुत हुईं। मुख्य अतिथि ने सभी का उत्साहवर्धन किया।