यात्रियों से भरी टेंपो नदी में गिरी, आठ लोग घायल

Crime

Eksandeshlive Desks
चैनपुर/गुमला : रायडीह थाना क्षेत्र के टुडुरमा के समीप सवारी से लदा टेंपो के नदी में गिरने से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह सात बजे की है। सभी लोग प्रखंड के काटु जामटोली के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि सभी लोग दोना पत्तल बेचने गुमला जा रहे थे। तभी ये हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही रायडीह पुलिस मौके पर पंहुच कर सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया।

Spread the love