योगी आदित्यनाथ परिवर्तन यात्रा मे होंगे शामिल

360° Ek Sandesh Live Politics

Mukesh Kumar

टाटीसिलवे: टाटीसिलवे ईएफ मैदान में 30 सितंबर को परिवर्तन यात्रा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। टाटीसिलवे ईएफ मैदान में परिवर्तन यात्रा के दौरान खिजरी विधानसभा स्तरीय होने वाले सभा की तैयारी की समीक्षा किया गया। इस जनसभा में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम शाम 3 बजे शुरू होगा। योगी जी के अलावा असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा,पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सदस्य डॉ प्रदीप कुमार वर्मा, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव,जिलाध्यक्ष धीरज कुमार महतो,प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर,पूर्व विधायक रामकुमार पाहन,विधानसभा प्रभारी राकेश भास्कर सहित कई नेताओं के सम्मिलित होने की संभावना है। जनसभा प्रभारी जैलेंद्र कुमार ने बताया बताया 30 सितंबर को बुंडू से परिवर्तन यात्रा का रथ 930 बजे सुबह चलेगी जो कि तमाड़, राहे, सिल्ली होते हुए खिजरी विधानसभा में प्रवेश करेगी। जिसे कार्यकर्ताओं द्वारा 500 बाइक के साथस्वागत कर गोंडलीपोखर में रोड शो के बाद कार्यक्रम स्थल पर तक लाया जाएगा जहां पर विशाल जनसभा को अतिथि के द्वारा संबोधित किया जाएगा। मौके पर प्रभारी जैलेंद्र कुमार,टाटीसिलवे मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो,महामंत्री अमित मिश्रा,राजन साहू,अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो,जगेसर महतो,आगमलाल महतो,सोहन मुंडा,सकून नायक,मुकुल महतो,संतोष महतो आदि उपस्थित थे।