यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने रांची के सिंहमोड़ में अपनी नई शाखा का किया भव्य उद्घाटन

Business

Eksandeshlive Desk

रांची : देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को रांची के सिंहमोड़ क्षेत्र में अपनी नई अत्याधुनिक शाखा का आधिकारिक उद्घाटन किया। इस नई शाखा का उद्देश्य स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और छात्रों को विश्वस्तरीय बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना है। ​शाखा का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि गुणानंद गामी, अंचल प्रमुख-पटना द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बैंक के क्षेत्र प्रमुख आलोक कुमार, एमएलपी प्रमुख प्रशांत कुमार पंकज, एमसीबी प्रमुख दिलीप कुमार, शाखा प्रबंधक अनूप खाखा एवं यूनियन बैंक के स्टाफ सदस्य और शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
​​
इस अवसर पर बोलते हुए अंचल प्रमुख ने कहा कि “सिंहमोड़ में इस नई शाखा का विस्तार हमारी बैंक की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत हम बैंकिंग सेवाओं को हर नागरिक की दहलीज तक पहुंचाना चाहते हैं। यह क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है और हमें विश्वास है कि यूनियन बैंक यहां के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।” ​उद्घाटन के दौरान क्षेत्र प्रमुख ने बताया कि प्रदेश के मुख्य स्थान में स्थित सिंहमोड़ शाखा पूरी तरह से डिजिटल सुविधाओं से लैस है। यहां विभिन्न ऋण सुविधाएं एमएसएमई, गृह ऋण, वाहन ऋण और व्यक्तिगत ऋण की त्वरित स्वीकृति, खाता खोलने, सावधि जमा और सरकारी योजनाओं के लिए सरल प्रक्रिया उपलब्ध है।

Spread the love