बडकागांव : बडकागांव पकरी बरवाडीह कोल माइंस के सीएमओ डॉक्टर कबिवर पधान ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा की ‘वायर ह्यूमन मेटा निमो वायरस’ यह सांस से संबंधित रोग है। इसे गंभीरता से लें ,डिस्टेंस का पालन जरूरी है। जिस प्रकार पिछली बार कोरोना में लोग जागरूकता दिखलाए उसी प्रकार इसमें भी दिखलाने की आवश्यकता है। यह वायरस से संबंधित रोग खासने, छिकने ,हाथ मिलाने से फैलता है। कोविड की तरह यह भी वायरस फैलता है। जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है उन्हें इस वायरस से संक्रमित होने का डर रहता है। हमारे पकरी बरवाडीह कोल माइंस परियोजना में अभी तक एक भी मामला सामने नहीं आया है। कर्मियों को विशेष हिदायत दी जा रही है कि आप इससे बचने के लिए हेल्दी फूड खाएं, नाक को बार-बार न छुए, सोशल डिस्टेंस का पालन करें मास्क पहनने के अलावा वायरस से बचाव के लिए अन्य जरूरी सुझाव बताए जा रहे हैं । सीएसआर के तहत जो भी स्वास्थ्य कैंप गांव में लगाई जा रहे हैं, वहां वायरस से संबंधित ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है ताकि लोग सतर्कता बरते ।
