युवा आजसू ने इंटर नामांकन प्रारंभ करने को लेकर रांची विश्वविद्यालय में तालाबंदी कर दी

360° Education Ek Sandesh Live


by Sunil Verma
रांची:
रांची विश्वविद्यालय में युवा आजसू के सदस्यों ने इंटरमीडिएट नामांकन को लेकर बृहस्पतिवार को रांची विश्वविद्यालय में 10.30 तालाबंदी कर दी। मौके पर मौजूद युवा आजसू के सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने इस दौरान जम कर नारेबाजी की। लगभग 6 घंटे की इस तालेबंदी में युवा आजसू के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के पूरे प्रशासनिक भवन को खाली करवा कर ताला बंद कर दिया। लगभग 3:30 बजे के आसपास विश्वविद्यालय के पदाधिकारी ने युवा आजसू के सदस्यों को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता के दौरान युवा आजसू के अभिषेक शुक्ला ने रांची विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों से निवेदन किया की हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी विश्वविद्यालय द्वारा अभी तक इंटरमीडिएट नामांकन क्यों चालू नहीं किया गया। मौके पर मौजूद रांची विश्वविद्यालय के अधकारियो ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति श्री अजीत कुमार सिन्हा से फोन पर बात किया और प्रतिनिधि मंडल को कहा के कुलपति साहब ने कहा है के इस मामले पर 13 जुलाई को विचार विमर्श कर के छात्र -छात्राओं के हित में उचित निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद वार्ता समाप्त कर युवा आजसू के सदस्यों ने रांची विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ मुकुंद महता डीएसडब्ल्यू सुदेश कुमार साहू, को मांग पत्र सौंपा और छात्र हित मे फैसला लेने का आग्रह किया। तालाबंदी में मुख्य रूप से राहुल तिवारी,दीपक दुबे, विशाल कुमार यादव, सुमित कुमार , के अलावा कई अन्य सदस्य मौजूद थे।