युवाओं की है ललकार ,जल्द बनेगी भाजपा सरकार: टोनी जैन

360° Ek Sandesh Live Politics

Eksandesh Desk

हजारीबाग: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा टोनी जैन ने कहा भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आहूत आक्रोश रैली को जिस प्रकार झारखंड सरकार प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया, जिसमें वह पूरी तरह विफल हुए ,कार्यकर्ता अपने दमखम के साथ मोहराबादी मैदान पहुंचे और आक्रोश रैली सभा को पुरी तरीके से सफल बनाया, यह आने वाले समय में झारखंड की हेमंत सरकार जो झारखंड में युवाओं को ठगने का काम किया, महिलाओं के आत्मसम्मान, इज्जत, आबरू को रोकने में पूरी तरीके से विफल रही ,लगातार अपराधिक घटना में झारखंड की वृद्धि यह बता रही है कि यह सरकार हर तंत्र में पूरी तरीके से फेल है ,और जल्दी यह झारखंड से विदाई लेने वाली है ,

मोराबादी मैदान में भारतीय जनता पार्टी के सभी दिग्गज नेता कार्यकर्ता और युवा ने अपनी उपस्थिति दिखाकर झारखंड सरकार को यह बता दिया कि अब आपकी विदाई का दिन आ गया है, आप जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के निहतते कार्यकर्ता पर आशु गैस गोली और वाटर कैनन का इस्तेमाल कर यह बता दिया कि आप में और भारत पर राज करने वाले मुगलों में कोई अंतर नहीं है, जलियांवाला बाग अंग्रेज द्वारा किया गया कांड को आपने फिर से झारखंड में उतारने का प्रयास किया ,आपकी कितनी भी गोली हो हेमंत बाबू वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोक नहीं पाएगी,

जब सारे कार्यकर्ता बस द्वारा अपनी अपनी गाड़ी के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से रांची की ओर बढ़ रहे थे तो पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें हर जगह रोकने का प्रयास किया जिससे वह मोराबादी मैदान ना पहुंच पाए फिर भी कार्यकर्ताओं ने अपनी जोश और दमखम के साथ पुलिस प्रशासन से उलझते हुए अपनी मांग को लेकर मोराबादी मैदान आए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी सभा को संचालित किया ,क्योंकि भारतीय जनता पार्टी अनुशासन की पार्टी है ,फिर भी राज्य शासन प्रशासन द्वारा जबरदस्ती करना यह दर्शाता है कि वह झारखंड में किस प्रकार राज करना चाहती है, यह भारतीय जनता पार्टी, यहां की भोली भाली जनता और कार्यकर्ता के समझ से बाहर है,

आज इस सभा में हजारीबाग से  जिला महामंत्री सुमन कुमार , वरिष्ठ नेता केपी ओझा, सोनू गुप्ता , निर्मल कुमार साहू ,गणेश यादव ,उदयभान नारायण सिंह , अधिराज नारायण सिंह , आशीष सोनी ,विकास सिंहा ,भईया अभिमन्यु प्रसाद ,मूलचंद साहू ,विशाल वाल्मीकि कुंवर मनोज सिंह , सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए