24 दिसमंबर को उलगुलान रैली में लातेहार जिले से दस हजार लोग होगें शामिल: सत्येंद्र सिंह

360° Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

लातेहार: जनजाति सुरक्षा मंच की बैठक जिला मुख्यालय स्थित थाना चौक में मां वैष्णो देवी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश संरक्षक सत्येंद्र सिंह , भाजपा जिला अध्यक्ष हरिकृष्णा सिंह , विभाग संगठन मंत्री सुमन उरांव मुख्य रूप से उपस्थित हुये। बैठक में आगामी 24 दिसंबर को राजधानी रांची में जनजातीय सुरक्षा को लेकर‌ एवं बाबा कार्तिक उरांव के सपना को साकार करने के लिये आयोजित होने वाली आदिवासी महारैली जन जागरण को लेकर विचार – विमर्श किया गया। राजधानी रांची में विशाल रैली का आयोजन हो रहा है इस रैली में जिले से भी भरी संख्या में लोगों को ले जाने की व्यवस्था को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।लातेहार जिले से लगभग 10 हजार लोगों को रैली में ले जाने की बात बैठक में बताया गया है। वहीं बैठक में लोगों को संबोधित करते हुये जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश संरक्षक सत्येंद्र सिंह ने कहा कि , आज जनजातियों के हक और अधिकारों को धर्मातंरित हुये लोगों द्वारा लाभ उठाया जा रहा है। आरक्षण का लाभ जो मिला है वह जनजातियों को मिलाना चाहिये, जो सरना धर्म में है सरना परंपरा के प्राकृतिक पूजक है। परंतु आज आरक्षण का लाभ धर्मांतरण हुये लोग उठा रहे है हम लोगों को आरक्षण का फायदा बिल्कुल भी नहीं मिल पा रहा है।  बाबा कार्तिक उरांव का कहना था कि जो लोग धर्मांतरण कर चुके है वैसे लोग जनजाति कैसे हो सकते है वैसे लोग जो हमारे  पूर्वजों को छोड़ चुके है। कार्तिक बाबा के सपनों को साकार करने के लिये ही इस रैली का आयोजन रांची में की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील किया की लातेहार जिले से लोग भारी संख्या में रांची पहुंचे वहां लाखों की संख्या हमलोग पहुंचगें। इस बैठक में मुख्य रूप से बल्केश्वर गंझु, सुरेश उरांव, सुनील लोहार, शीला देवी, सुनीता देव , मंजू देवी, जितेंद्र ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे।