Kamesh Thakur
रांची: रांची पुलिस के द्वारा अफीम की खेती के खिलाफ लगतार अभियान चलाकर नष्ट किया जा रहा है। यह अभियान डीआईजी सह रांची एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों के सूदुरवर्ती इलाके में अभियान चलाकर सैकड़ों एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया गया। इसी क्रम में अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने नेतृत्व में जगंलो से घिरा हुआ सुदूवर्ती इलाके में तीन एकड़ में लगे अफीम की खेती को टैÑक्टर चलाकर नष्ट किया। वही तमाड़ थाने के इलाके से 90 एकड़, बुंडू थाने के इलाके से 70 एकड़,राहे थाने के इलाके से12 एकड़, नामकुम थाने के इलाके से 62 एकड,
बेड़ो थाने इलाके से 60 एकड़,दशामफाल थाने के इलाके से 24 एकड़ मे लगे अवैध रूप से अफीम की खेती को रांची पुलिस ने टैÑक्टर तथा ग्रास कटर मशीन चलाकर नष्ट किया।