37वें राष्ट्रीय खेल, गोवा में झारखंड को अब तक मिले 04 स्वर्ण, 05 रजत 11 कांस्य पदक समेत 20 पदक

Sports

Eksandeshlive Desk
गोवा : भारतीय ओलंपिक संघ, नई दिल्ली एवम गोवा सरकार द्वारा 25 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37वे राष्ट्रीय खेल, गोवा में 06 नवम्बर को झारखंड के तीरंदाजों ने स्वर्णिम सफलता हासिल की एवम लॉन बाल के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।
तीरंदाजी
महिला एकल रिकर्व : दीपिका कुमारी ने हरियाणा के (संगीता कुमारी) को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।
मिक्स रिकर्व : दीपिका कुमारी एवम मृणाल चौहान की जोड़ी ने असम के जयंत तालुकदार एवम हिमानी बोरो को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।
पुरुष रिकर्व टीम : गुरुचरण बेसरा, श्रेय भारद्वाज, गोल्डी मिश्रा, मृणाल चौहान ने जीता रजत पदक।
महिला रिकर्व टीम : दीपिका कुमारी, कोमोलीका बारी,दीप्ति कुमारी, अघनी कुमारी ने जीता रजत पदक।
लॉन बाल पुरुष : लॉन बाल पुरुष वर्ग फोर अभिसेक लकड़ा, मो वसीम अकरम, कृष्णा खलको, दिनेश कुमार की चौकड़ी ने मणिपुर को 23-10 से पराजित कर झारखंड के लिए एक पदक पक्का किया।
पुरुष सिंगल : सुनील बहादुर ने उड़ीसा को को 21- 9 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर राज्य लिए एक पदक पक्का किया।
लगोरी पुरुष वर्ग : झारखंड ने 2-1 से असम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
महिला वर्ग : झारखंड ने पहले मैच में बिहार को एवम दुसरे मैच में राजस्थान को हरा सेमी फाइनल में प्रवेश किया।
बीच पुरुष हैंडबॉल : तेलंगाना से 2- 0 से झारखंड को हार का सामना करना पड़ा।
झारखंड दल के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, माननीय खेल मंत्री श्री हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव,झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद, झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन मुंडा, जे.ओ.ए.कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, अनिल जायसवाल, चंचल भट्टाचार्या, सुरेश कुमार,
चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे,डिप्टी चीफ द मिशन हरभजन सिंह,बिपीन सिंह,कांटिजेंट असिस्टेंट अरविंद कुमार,योगेश प्र.यादव , झारखंड तीरंदाजी संघ की उपाध्यक्ष नेहा महतो, सचिव पूर्णिमा महतो, सुमन चंद्र मोहंती, कोच हरेंद्र सिंह, बी. एस.राव,शिशिर महतो प्रकाश राम, झारखंड बॉलिंग संघ के आशीष झा,रितेश झा,टीम मैनेजर अरविन्द कुमार,सरस्वती,देवेंद्र सिंह,रोहित,झारखंड हैंडबॉल संघ के मो.खुर्सिद खान समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीयों एवम खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी।