510 ग्राम गांजा के साथ पिता और पुत्र गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: लालपुर थाना की पुलिस ने अवैध गांजा की ब्रिकी करने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में महेन्द्र लाल और छोटु कुमार शामिल है। दो अभियुक्त सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के रहने वाला है। इनके पास से पुलिस ने 510 ग्राम गांजा, 65 हजार रूपये औद एक मोबाईल फोन बरामद किया है।
गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुये मोरहाबादी स्थित वेंडर जोन-2 स्थित चाय व नास्ता के दुकान में छापामारी की। छापामारी के दौरान दुकान संचालक महेन्द्र लाल एवं उसके पुत्र छोटू कुमार के पास से तथा उसके स्कूटी की डिक्की से 510 ग्राम गांजा का पुड़िया बरामद किया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा।

Spread the love