पूर्व मंत्री रहे योगेश्वर प्रसाद योगेश की 88वी जयंती मनाई गई

Politics

Raju Chauhan

धनबाद /लोयाबाद: कनकनी स्थित पुस्तकालय भवन मे सोमवार को पूर्व मंत्री रहे योगेश्वर प्रसाद योगेश की 88 जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में उनके पुत्र राजीव रंजन योगेश एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। वही उनके पुत्र राजीव रंजन ने अपने पिता द्वारा समाज हित के लिए किए गए अनेक कार्यों को बताया। और कहा की स्व योगेश समाज के दबे कुचले लोगों की आवाज बनकर हमेशा ही आगे लड़ाई लड़ी। सांसद, मंत्री रहते हुए भी सादा जीवन जीना पसंद करते थे।जब उन्हें धनबाद से सांसद की टिकट नहीं दी गई थी तब उन्होंने चतरा से सांसद की सीट पर चुनाव लड़ा और भारी मतों से विजय बने। वही कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने भी उनके द्वारा किए कार्य का वर्णन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुस्लिम कमेटी के इम्तियाज अहमद, रामगोपाल भुवानिया, संजय झा, लक्ष्मण तिवारी, समीर आलम के अलाव दर्जनों काँग्रेसी उपस्थित थे।

Spread the love