रांची से देवघर की फ्लाइट सेवा आज से होगी शुरू, पढ़िए पूरी खबर

States

Ranchi: रांची से देवघर जाने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहद ही खास है. दरअसल, आज यानी 27 मार्च से रांची से देवघर के लिए इंडिगो की फ्लाइट सेवा शुरू की जा रही है. अब लोग रांची से देवघर महज एक घंटे में ही पहुंच जाएंगे. पूर्व में रांची से देवघर जाने में 7 से 8 घंटे लगते थे.

फ्लाइट सेवा शुरू होने के बाद, अब श्रद्धालुओं को बाबा के दरबार पहुंचने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा. बता दें कि रांची से देवघर के लिए विमान सेवा, सप्ताह में तीन दिन ही रहेगी.दोपहर 3:25 बजे विमान रांची से उड़ान भरेगी और 4:25 मिनट में देवघर में लैंड करेगी. समर शेड्यूल में घोषित सात नई फ्लाइट में सिर्फ दो देवघर और गोवा के लिए इसी महीने रांची से शुरू होगी. इंडिगो की जयपुर फ्लाइट अप्रैल महीने में शुरू होगी. गोवा से रांची के लिए 6,912 रुपए और रांची से देवघर के लिए 2,523 रुपए किराया लगेगा.

जयपुर से फ्लाइट सुबह 9 बजकर पांच मिनट में रांची आएगी, और यहां से 9:30 मिनट में उड़ान भरकर 11:30 मिनट में जयपुर पहुंचेगी. गौरतलब है कि कोचीन और श्रीनगर की कनेक्टींग सेवा शुरू हो चुकी है. एयर एशिया की सुबह 7:25 मिनट में बेंगलुरू से रांची से कोचीन और श्रीनगर के लिए 12: 30 बजे से दिल्ली फ्लाइट से कनेक्टिंग सेवा मिल रही है.

127 यात्री पहली फ्लाइट से रांची से पहुंचे गोवा

रांची से देवघर की फ्लाइट सेवा रविवार को शुरू हो गई है. इंडिगो की रांची-गोवा की पहली फ्लाइट शाम 6:15 मिनट में गोवा से रांची पहुंची. रांची से गोवा के लिए 6:45 मिनट में यात्रियों को लेकर उड़ान भरी. रांची एयरपोर्ट पर नई विमान सेवा शुरू होने पर फ्लाइट का वाटर सैल्यूट के साथ स्वागत किया गया. इस फ्लाइट में पहली बार गोवा जा रहे दो यात्रियों का भी सम्मान किया गया. इंडिगो के तरफ से दीप प्रज्रवलित कर केक काटकर यात्रियों को गुलदस्ते दिए गए. देवघर की फ्लाइट सेवा 27 मार्च से शुरू होगी.

वहीं, इससे एक दिन पूर्व यानी रविवार, 26 मार्च को बाबानगरी देवघर से बिहार की राजधानी पटना के लिए भी विमान सेवा की शुरुआत हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *