1000 किलोग्राम जावा महुआ किया नष्ट

360° Crime Ek Sandesh Live

eksandesh Desk

रामगढ़: लोकसभा चुनाव के दौरान उत्पाद विभाग की टीम लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है। शनिवार को भी विभाग के पदाधिकारियों ने छापेमारी कर 50 लीटर अवैध महुआ शराब और 1000 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया है।यह छापेमारी अभियान गोला थाना अंतर्गत कामता गांव में भैरवी नदी के किनारे चलाई गई। यहां संचालित अवैध शराब भट्टियों में सघन और व्यापक छापामारी कर कुल 50 लीटर अवैध चुलाई शराब एवं 1000 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया।

छापामारी अभियान में कामता गांव के निवासी संतोष साव, कृष्ण जीवन साव, उमेश साव, काली साव, मंसु साव आदि के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है। छापेमारी अभियान में उत्पाद अवर निरीक्षक कांग्रेस कुमार, अवर निरीक्षक दिलीप कुमार शर्मा, सशस्त्र गृहरक्षक के जवान विनय सिंह, कमलेश कुमार आदि शामिल थे।

Spread the love