मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर का द्वितीय वर्षगांठ आगामी चार जून को होगा

Ek Sandesh Live Religious

NUTAN

लोहरदगा: लोहरदगा बरवा टोली स्थित मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर के द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष में सेन्हा प्रखंड में माता के भक्तों को कलश शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए ग्राम वासियों को माताएं, बहने, राम भक्तों को सादर आमंत्रित किया गया। जिसमें आगामी चार जून को सुबह 5:30 बजे से कलश शोभा यात्रा सीठियो नदी से निकली जाएगी जो मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर बरवा टोली में संपन्न होगी। जिसमें मुख्य रूप से मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष रमेश साहू , चंदन गोयल, सचिन कुमार साहू, सेन्हा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार साहू, आलोक साहू, सत्यम अग्रवाल, सुखदेव गोप उपस्थित हुये।