रेल दुर्घटना में घायलो को एंबुलेंस से अस्पतालों में कराया गया भर्ती

360° Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

सरायकेला: खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड के पोटोबेड़ा गांव में हावड़ा-मुंबई मेल (ट्रेन संख्या 12810) सोमवार को रेल दुर्घटना हुई। इस हादसे सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों तक पहुंचाया और कुछ का मामूली चोटों के लिए मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।
पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनियात कैम्प कर राहत कार्य में लगे हुये है। सूचना मिलते ही एसपी चाईबासा, बीसी चाईना और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना में प्रभावित अन्य सभी यात्रियों को बसों, रिजर्व एंबुलेंस और विशेष ट्रेन के माध्यम से चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन ले जाया गया। सीआईजी कोल्हान और डिवीजनल कमिश्नर, कोल्हान भी प्रात से ही घटनास्थल पर पहुंचकर कैम्प कर रहे हैं।
पुलिस मुख्यालय झारखण्ड एवं जिला पुलिस के वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर झारखंड सशस्त्र पुलिस 6, सीटीसी मुसाबनी एवं आईआरबी 2 के जवानों को अविलंब राहत कार्य हेतु घटनास्थल पर भेजा गया।
इस दुर्घटना में घायल हुए करीब 18 लोगों को चक्रधरपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना में अब तक दो लोगों के हताहत होने की सूचना है। शेष यात्रियों को बस से चक्रधरपुर भेजा जा रहा है ताकि वे आगे की यात्रा कर सकें। इस दुर्घटना में हावड़ा-मुंबई मेल (ट्रेन संख्या 12810) के कुल 18 डिब्बे साथ ही मालगाड़ी का एक डिब्बा भी प्रभावित हुआ है।

सरायकेला, चक्रधरपुर एवं जमशेदपुर के निकटस्थ जिलों के सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया एवं घायलों को अविलंब रेस्क्यू कर चक्रधरपुर के निकट अस्पताल में पुलिस वाहन, एम्बुलेंस से भेजा गया ताकि यथाशीघ्र उनका इलाज प्रारंभ हो सके।
टीएमएच, एमजीएम सदर अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखने का अनुरोध किया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी रेलवे अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए है।
इस राहत कार्य में झारखंड पुलिस के अतिरिक्त सीआरपीएफ के भी वरीय पुलिस पदाधिकारी कैम्प कर रहे हैं और राहत कार्य में लगे हुये हैं। सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल एवं जीआरपी से समन्वय स्थापित कर राहत कार्य किया जा रहा है। बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में लग गई है। स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।