जिला मुख्यालयों में राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना यात्रा हो आयोजित : केशव महतो कमलेश

360° Ek Sandesh Live Politics

by sunil

रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव के सी वेणुगोपाल के निदेर्शानुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के 80वीं जयंती पर सभी जिला अध्यक्षों को जिला मुख्यालयों में सद्भावना यात्रा आयोजित करने का निर्देश दिया है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि स्वर्गीय राजीव ने राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए उसकी गतिशीलता बरकरार रखी थी। उन्होंने गरीबी उन्मूलन, सामाजिक समरसता, समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान,पंचायती राज के सुदृढ़ीकरण, युवाओं के विकास के लिए अपनी दूरदर्शिता का परिचय देते हुए कई कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा था। उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि स्वर्गीय राजीव के आदर्शों और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को जनता के बीच सद्भावना यात्रा के माध्यम से प्रचारित प्रसारित करेंगे तथा सद्भावना यात्रा में सभी जिला अध्यक्ष अपने जिला अंतर्गत आने वाले सांसद, विधायक एवं संगठन के सभी स्तर के पदाधिकारी, कार्यकतार्ओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।—-

Spread the love