राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आयोजित किया कबड्डी प्रतियोगिता

Ek Sandesh Live Sports

NUTAN

लोहरदगा: रविवार को जिला मुख्यालय के शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में संघ ने कब्बड्डी प्रतियोगिता का किया आयोजन। प्रतियोगिता की शुरुआत आरएसएस के प्रांत संचालक माननीय सच्चिदानंद अग्रवाल, शील अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विपिन दास, जिला कार्यवाह सचिन तथा सह नगर कार्यवाह विपुल कुमार ने दीप प्रजलन करके किया गया। इस आयोजन जिसमें कुल 10 टीमों ने भाग लिया। इस कब्बड्डी प्रतियोगिता में बिरसा मुंडा (डीएवी लोहरदगा) की टीम ने सुखदेव (घाघरा) की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही दूसरा स्थान सुखदेव (घाघरा) को मिला तथा तृतीय स्थान पर भगत सिंह (शील अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर) लोहरदगा को प्राप्त हुआ। डीएवी के रोनित गुप्ता को मैन ऑफ द मैच तथा घाघरा के विकास को राइजिंग प्लेयर का खिताब मिला। कार्यक्रम के समापन में लोहरदगा के जिला संघचालक श्यामसुंदर उरांव ने खिलाड़ियों के बीच खेल से उपलब्धि और खेल के फायदे के बारे में बताते हुए मार्गदर्शन किया। वही रेफरी की भूमिका जोधन, प्रकाश सिंह , विक्रम सिंह तथा अमित कुमार ने निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में कृपा शंकर, सुनील, शिव शंकर, अजातशत्रु, शुभम, मिथुन तमेडा प्रमेंद्र सिंह, विपिन दास, देवेंद्र मंडल, मनीष, विक्रांत, मोहन महली, मनीष समेत संघ के दर्जनों स्वयंसेवकों ने अपना योगदान दिया।

Spread the love