भाजपा के रहते संविधान और आरक्षण पर खरोंच तक नहीं आएगी :लाल सिंह आर्या

360° Ek Sandesh Live Politics


by sunil

Ranchi : गरीबी को नजदीक से देखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से देश की सत्ता को संभाला है, गरीबों के उत्थान के लिए ही काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश से गरीबी हटाने के लिए कटिबंध हैं। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कही। श्री चुग आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, झारखण्ड प्रदेश के प्रशिक्षण सह कार्यशाला कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि देश के चार करोड लोगों को पक्का मकान दे दिया गया है और 3 करोड नए पक्का मकान देने की योजना है। जबकि 11 करोड़ घरों में शौचालय बने हैं और तकरीबन 11 करोड़ घरों में रसोई गैस सिलेंडर भी पहुंचाया गया। इतना ही नहीं 14 करोड़ घरों में नल से पीने का पानी भी पहुंचाया गया है।
उन्होंने कहा कि देश को गरीबी से मुक्त बनाने के लिए भाजपा कटिबद्ध हैं।जबकि झूठ और नफरत फैलाने वाले कांग्रेस पार्टी से देश के लोगों को बचने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस पार्टी के झूठ का विष भी पीना पड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा है कि जब तक केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार है तब तक आरक्षण को खरोंच भी आने नहीं दी जाएगी। संविधान और आरक्षण को खत्म करने की कल्पना भी भारतीय जनता पार्टी के रहते नहीं की जा सकती है।उन्होंने कांग्रेस की नीयत और नीति पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा दशकों से चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से साथ सरकार बनायेंगे। झारखंड के 41 अनुसूचित जाति बहुल सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करेगी। प्रदेश के मोर्चा ओर सोशल मीडिया के प्रभारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने संवैधानिक संस्थाओं को ताक पर रखकर ओर देश के बाहर आरक्षण और संविधान को कमजोर करने की झूठी बात फैलाकर देश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 97 बार संविधान संसोधन, 72 चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया और संविधान की मूल भावना के साथ छेड़छाड़ भी किया। कांग्रेस के नेता देश के बाहर ,देश के भीतर लोगों को बीच जहर घोलने का काम कर रही है। इन पाखंडी से देश को बचाना है।