खादगढ़ा सब्जी मंडी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

360° Crime Ek Sandesh Live

सब्जी कारोबारियों का अगलगी में लाखों का हुआ नुकसान
Kamesh Thakur
रांची: सुखदेव नगर थाना के समीप स्थित सब्जी मंडी में बुधवार की सुबह आग लग गई।। अगलगी की वजह से सब्जी मंडी में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों, पुलिस और दमकल कर्मी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
स्थानीय लोगों के अनुसार सब्जी मंडी में रखे सब्जी के बॉक्स और कैरेट में आग लगी थी। जो धीरे धीरे पूरे मार्केट में फैल गई। आग की लपटे इतनी जल्दी से फैली की सब्जी मंडी के दोनों मालो पर आग फैल गई।
स्थानीय लोगों ने आग को बझाने की कोशिश की। परन्तु आग की लपटे इतनी तेज थी। कि आग पर काबू नही पाया गया।
इसके बाद सुखदेवनगर थाने के द्वारा मामले की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई जिसके बाद टीम किसी तरह मंडी पहुची और आग पर काबू पाया।
वही सब्जी कारोबारियों का कहना था कि अगलगी की वजह से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। किसी का आलू जल गया तो किसी का प्याज। आलू प्याज के साथ-साथ सबसे ज्यादा सब्जी रखने वाले कैरेट जले हैं। सब्जी कारोबारी को लाखों का नुकसान हुआ है। कुछ लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से भी आग लग सकती है।
कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग को बुझा लिया गया है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।


Spread the love