Kamesh Thakur
रांची/चाईबासा: अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय होटवार रांची एवं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की संयुद्ध टीम ने चाईबसा पुलिस केन्द्र में एनडीपीएस एक्ट पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक चाईबासा आशुतोष शेखर ने किया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक पुलिस अवर निरीक्षक,पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस उपाधिक्षक स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण में विशेष रूप से अवैध अफीम की खेती की रोकथाम हेतु मैपिंग के माध्यम से प्रशिक्षकों को सैटेलाइट इमेज रीडिंग का प्रशिक्षण दिया गया एवं आगे भी दिया जाएगा।