भाजपा की संविधान गौरव अभियान को लेकर हुई बैठक, 15 से 25 जनवरी तक चलेगा अभियान

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को संविधान गौरव अभियान के तहत हुई बैठक में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के चरित्र, उनके संघर्ष का व्याख्यान किया। साथ ही वक्ताओं ने कांग्रेस के उन पहलुओं की भी चर्चा हुई जिसमें संविधान के गलत उपयोग, बाबा साहब के साथ अपमान किया गया था। वक्ताओं ने संविधान गौरव अभियान की आज की जरूरत बताई क्योंकि आम जनता के बीच विरोधी पार्टियों कई भ्रांतियां फैला रही हैं। इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, संयोजक अमर कुमार बाउरी, सह संयोजक सहित जिले के संयोजक और सह संयोजक ने भाग लिया।

बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए संविधान गौरव अभियान के संयोजक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भारत देश के संविधान की गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 11 जनवरी से 25 जनवरी तक व्यापक स्तर पर संविधान गौरव अभियान की शुरुआत देश भर में की जायेगी। वर्तमान में झारखंड में सदस्यता अभियान चल रहा है इसलिए झारखंड में 15 से 25 जनवरी तक इस अभियान को चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत के संविधान की खूबसूरती, उसकी ताकत, बाबा साहब के देश के प्रति सोच, संदेशों को और साथ ही कांग्रेस के जरिये बाबा साहब के साथ किए गए अपमानों को और भाजपा के जरिये बाबा साहब को दिए सम्मान को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

Spread the love