गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सेक्रेड हार्ट स्कूल में कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

360° Education Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

कोडरमा: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सेक्रेड हार्ट स्कूल में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच भाषण, नृत्य, गाना, कविता वचन और संविधान विषय पर एकांकी का मंचन किया गया जिसे लोगों ने खूब सराहा। विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों के वेशभूषा में सजे बच्चे आकर्षण का विशेष केंद्र थे। कार्यक्रम का संचालन फिजा उम्में और रागिनी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर विद्यालय के उप प्राचार्य प्रवीण कुमार ने कहा कि हमारा संपूर्ण जीवन संविधान से बंधा हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां का संविधान बड़ा समृद्ध है। यह संविधान हमें एकता, अखंडता, भाईचारे के साथ-साथ कई अधिकारों को प्रदान करता है। हमें संविधान के मर्यादा के प्रतिकूल कोई भी काम नहीं करना चाहिए। बच्चों में साक्षी कुमारी, काव्या पांडेया,अंकुश कुमार, वंशिका कुमारी, उर्वी कुमारी, अंजली कुमारी, मेधांश, प्रिंस कुमार, आराध्या कुमारी और प्रेम कुमार सहित अन्य बच्चों की प्रस्तुति सराहनीय रही। आयोजन को सफल बनाने में सोमापाल, अलका सिंह, कामिनी सहाय, सीमा जैन, शशि राज, रंजीता कुमारी, मरियम हसन, दीक्षा सिंह, सपना शर्मा, प्रियंका सिंह, पूजा सलूजा, लता सिन्हा, रेखा राणा, रूबी वर्मा, सुपर्णा डे, स्वीटी सिन्हा, सरोज पांडे लवली कुमारी स्वाति सिंह, प्रियंका गुप्ता, कुंतल जेठवा, अनुष्का शर्मा, फैयाज कैसर सहित अन्य का विशेष योगदान रहा।