एसएस मेमोरियल महाविद्यालय में लड़कियों को सप्ताह में दो दिन मिलेगा कराटे का निशुल्क प्रशिक्षण

Education

Eksandeshlive Desk

रांची : सूरज सिंह मेमोरियल महाविद्यालय लड़कियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहता है। इसी कड़ी में महाविद्यालय में अध्ययनरत्त स्नातक और स्नातकोत्तर की लड़कियों के लिए फ्री स्किल ट्रेनिंग की शुरुआत करती रही है। यहां पर लड़कियों को सप्ताह में दो दिन क्लास के उपरांत क्रमशः गुरुवार और शनिवार को कराटा सिखाया जाएगा। इसके लिए शनिवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.बीपी वर्मा और राष्ट्रीय कराटे ऑफ मार्शल आर्ट शोटोकान कराटे के मुख्य तकनीकी निर्देशक रंजीत कुमार मेहता के बीच महाविद्यालय में एकरारनामा हुआ।

प्राचार्य डॉ. वर्मा ने कहा कि यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर लड़कियां आत्मरक्षा का गुर तो सीखेगी ही साथ-साथ गैर परंपरागत जॉब के बारे में भी यहां सिखाया जाएगा और उन्हें भावी कराटे प्रशिक्षक के रूप में तैयार किया जाएगा। साथ ही कॉलेज के इच्छुक लड़कों को भी हाफ़ फ़ी पर कराटे का प्रशिक्षण दिया जायेगा। आर्थिक रूप से कमजोर लड़कों को प्राचार्य से विशेष प्रमिशन लेकर निःशुल्क सिखाया जायेगा। इसके बाद जैसे ही लड़का या लड़की प्रशिक्षण प्राप्त कर लेगी, अपना भी प्रशिक्षण केंद खोल सकती है या फिर प्रशिक्षक के रूप में दूसरी संस्था में योगदान भी दे सकती है। आसानी से जॉब प्राप्त हो जाएगी।