Eksandeshlive Desk
रांची: एनएसयूआइ राज्य उपाध्यक्ष अमन अहमद ने पेश केंद्रीय बजट पर कहा की भाजपाकाल में विकसित भारत एक सपना बन चुका है, विकसित भारत का खोखला बजट है ये। विफलताओं को छिपाता दिशाहीन बजट।
भाजपा सरकार और उनके सहयोगी दलों से और उसके बजट से कोई उम्मीद नहीं, छात्र छात्राओं और युवाओं के लिए बजट में कुछ नहीं है। यह सिर्फ एक छलावा है। बजट में रोजगार, महंगाई, कौशल, एमएसएमई और मध्यम वर्ग पर ध्यान केंद्रित नहीं किया गया है। बजट गरीब विरोधी और पक्षपातपूर्ण है। यह बजट आम जनता के कल्याण को प्राथमिकता देने की बजाय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगियों को खुश करने के लिए बनाया गया है उन्हें विशेष पैकेज दिया गया है। बजट में झारखंड के साथ भेद भाव किया गया है, अनदेखी, नज़रअंदाज किया गया है। यह बजट पूरी तरह निराशाजन है। सरकार ने अन्नदाता किसानों के कृषि, स्वास्थ्य, ऊर्जा, ट्रांसपोर्ट, वैज्ञानिक विभाग, फूड सब्सिडी, नॉर्थ ईस्ट राज्यों के विकास, सामाजिक कल्याण और पेंशन का भी बजट कम कर दिया है। गरीब और गरीब होगा, अमीर और अमीर होता जाएगा। देश के किसान धरने पर बैठे हैं लेकिन बजट में MSP तक की बात नहीं की गई। यह देश को डुबोने वाला बजट है। बजट में गरीबों के आवास, मनरेगा योजना को लेकर कोई बात नहीं की गई।