Kamesh Thakur
रांची: लालपुर थाने की पुलिस ने छिनतई करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुये चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में मो. अयाज अहमद उर्फ रजत, मो शाहिद, प्रेम कुमार वर्मा और राजकुमार शामिल है। इनके पास से पुलिस ने गलाया हुआ 16 ग्राम सोना, आठ ग्राम के सोने की दो चेन, दो स्मार्ट फोन, 5800 रुपया बरामद किया।
डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि रांची के अलग-अलग इलाके में छिनतई करने वाले गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा दिये गये जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम ने छिनतई किया हुआ सोने के जेवरात को खरीदने वाले दो जेवर कारोबारी को भी पकड़ा। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा।