श्रद्धांजलि : पहले गुरुजी और अब मंत्री रामदास का जाना अभूतपूर्व क्षति : शिल्पी नेहा तिर्की

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गहरा शोक व्यक्त किया है। झारखंड विधानसभा परिसर में शनिवार को मंत्री मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिवंगत मंत्री के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले दिशोम गुरु शिबू सोरेन का हम सबको छोड़कर जाना और अब रामदास सोरेन का निधन झारखंड की राजनीति और समाज के लिए दुखद घटना है। एक ही माह के भीतर राज्य ने अपने दो कद्दावर नेता खो दिया हैए है, यह पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि रामदास सोरेन अत्यंत सरल, सौम्य और शालीन व्यक्तित्व के धनी थे। वे जिससे भी मिलते थे, उस पर अपने व्यक्तित्व का गहरा प्रभाव छोड़ जाते थे। उनके असमय निधन से समाज और राजनीति दोनों को भारी क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति संभव नहीं है। मंत्री तिर्की नेे ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में शक्ति और संबल मिले।

शिक्षा मंत्री के निधन पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताया शोक : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल मिले। डॉ. इरफान अंसारी ने शनिवार को कहा कि मंत्री रामदास सोरेन का निधन झारखंड की राजनीति और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक सरल स्वभाव के, कर्मठ और जनसेवा के प्रति पूरी तरह समर्पित नेता थे। उनका जीवन समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर संघर्षरत रहा। मंत्री अंसारी ने कहा कि रामदास सोरेन का राजनीतिक जीवन सदैव आदर्श रहा है। वे शिक्षा को समाजिक परिवर्तन का प्रमुख साधन मानते थे और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत रहे। झारखंड की जनता उन्हें एक सजग जनसेवक और शिक्षा के पैरोकार के रूप में सदा याद रखेगी।

Spread the love