ब्रह्माकुमारी भगवानपुर सेवा केंद्र ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजाया आकर्षक झांकी

Ek Sandesh Live Religious

अशोक वर्मा

मुजफ्फरपुर/भगवानपुर: जन्माष्टमी के अवसर पर सेवाकेंद्र पर बडा ही आकर्षक कार्यक्रम हुआ सेवा केंद्र पर श्री कृष्णा की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई झांकी सजाने में सेवा केंद्र प्रभारी बीके मीरा और बीके लक्ष्मी का मुख्य सेवा रहा। उक्त अवसर पर पधारे भाई-बहनों के अलावा अन्य जिज्ञासुओं को संबोधित करते हुए सेवा केंद्र प्रभारी बीके मीरा ने कृष्ण जन्माष्टमी के आध्यात्मिक रहस्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। झांकी में बहुत ही सुंदर सतयुगी देवी देवताओं का दृश्य दिखाया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में बीके रमाशंकर भाई, बीके पुष्पा बहन, बीके कुमार भाई थे।

Spread the love