Kamesh Thakur
रांची: तमाड़ थाना की पुलिस ने प्रमिला देवी की हत्या मामले का खुलासा कर लिया है। इस हत्याकांड़ में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लोअर बाजार इद्रीस कॉलोनी निवासी दानिश कुरैशी और पश्चिम बंगाल के पुरूलिया के हुसैनडीह निवासी मो० साउद काजी शामिल है। हत्या में प्रयुक्त स्कोर्पियो गाड़ी रजिस्ट्रेशन सं०-जेएच01एफए 4993
बरामद किया।
ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने गुरूवार को पत्रकारो को बताया कि वादी करीना देवी ने तमाड़ थाने में लिखित आवेदन देकर
सूचित किया गया कि 24 अगस्त को इसकी माँ प्रमिला देवी निवासी नशीम कुरैशी इद्रिस कॉलोनी कांटाटोली, लोअरबाजर, के घर गयी थी। पिताजी के देहांत हो जाने के बाद नशीम कुरैशी को मेरी मां के साथ विगत 15 वर्ष से प्रेस प्रसंग था, नशीम कुरैशी और मेरी माँ विगत 15 वर्ष से पति पत्नी जैसे रहते थे, इन दोनों से एक बहन और तीन भाई भी है) जो वापस घर नहीं आयी है और मेरी माँ का मोबाईल भी बंद है।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुये बुण्डू के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहयोग से घटना में शामिल नशीम कुरैशी के बेटे दानिश कुरैशी और चालक मो० साउद काजी को 27अगस्त को बुण्डू एदलहातु से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनो के द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए नशीम कुरैशी के बेटे दानिश कुरैशी बताये कि मेरे पिता और मृतिका प्रमिला देवी का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग था जिससे हर समय घर में लड़ाई झगड़ा होते रहता था. कई बार समझाने के बावजुद भी प्रमिला देवी मेरे घर पर आ जाती थी, इस संबंध में मेरे पिता नशीम कुरैशी और मेरी मां सायरा खातून और मेरे द्वारा एक साजिस रचा गया कि जब मेरे पिता और मेरी मां हज करने चले जायेगें तो मैं (दानिश कुरैशी) और चालक मो० साउद काजी दोनो मिलकर इसका ठिकाना लगा देना।
आरोपियों ने बताया कि मृतिका प्रमिला देवी पैसा मॉगने आयी तो हमदोनो के द्वारा उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर टाटीसिलवे में शराब पिलाकर राहे-सोनाहातु-सिल्ली के रास्ते ईचागढ़ थाना होते हुये टीकर मोड़ के पास सुनसान जगह पर गला दवाकर हत्या कर दिया तथा टाटा-रॉची मुख्य पथ पर उलीडीह स्थित परासी चौक के पास शव को फेक कर उसपर गाड़ी चढ़ा दिया। ताकि लगे कि कोई अज्ञात वाहन के द्वारा दुर्घटना हुई है।
