चोरी और छिनतई की घटनाओं पर रोक लगे – नीरा यादव

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

कोडरमा: जिले में कई मंदिरों से चोरी की घटनाएं हुईं हैं तो वहीं कुछ स्कूलों में चोरी और महिलाओं से छिनतई और घरों से चोरी के मामले सामने आए हैं। लगातार चोरी और छिनतई की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने गुरुवार को विधानसभा सत्र के दौरान इस मामले को उठाते हुए राज्य सरकार से मामले में संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि इंदरवा पंचायत के सलईडीह, मरकच्चो के नावाडीह, चेचाई स्थित मंदिर और कोडरमा रेलवे स्टेशन के काली मंदिर को निशाना बनाया गया, वहीं कुछ स्कूलों से कम्प्यूटर और अन्य सामग्री की चोरी की गयी है। कई मामलों में पुलिस की कार्यवाई बेनतीजा है। विधायक डॉ नीरा यादव ने बेलगाम अपराध, चोरी और छिनतई की लगातार हो रही घटनाओं पर राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इन मामलों पर त्वरित कार्यवायी करने की मांग की है ताकि लोगों का पुलिस प्रशासन पर विश्वास कायम रहे। साथ ही इस तरह की विभिन्न घटनाओं से प्रभावित लोगों को न्याय मिल सके।

Spread the love