स्कूल टॉपर को दस-दस हजार देकर किया गया सम्मानित
Eksandeshlive Desk
रांची: ग्रामीण कोटा कि ओर से समाजिक विकास कार्यक्रम के तहत रविवार को खरसीदाग ओपी परिसर में वर्ष 2025 में स्कूल टॉपर दसवीं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को दस-दस हजार नगद राशि व पुरस्कार देखकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले छात्रों में राम लखन सिंह यादव हाई स्कूल के छात्र अभिजीत कुमार 82.8, लोहरदगा गवर्नमेंट हाई स्कूल की छात्रा कृतिका कुमारी ने 82.8, केजीवीवीसीएसओएफ लोहरदगा की छात्रा खुशबू कुमारी 86.2 व श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा एम समीम 85 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर रही है।
सभी को सम्मानित करते हुए खरसीदाग ओपी प्रभावी भावेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस मौके पर प्रभारी भावेश ने कहा कि भविष्य में किसी भी कार्य करने के लिए लक्ष्य रखना जरूरी होता है, तभी उसे पर विजय पाया जा सकता है। सभी छात्रों को पढ़ाई करनी चाहिए, लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें निश्चित ही उन्हें सफलता मिलेगी। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर सुकरा उरांव,एएसआई मनोज कुमार पांडे, बिन्दु भूषण,जयप्रकाश सहित अन्य समाजसेवी मौके पर उपस्थित थे।
