Skip to content
Ek Sandesh Live Ranchi

Ek Sandesh Live Ranchi

  • Politics
    • 360°
  • States
  • In Depth
  • Videos
  • Pitara
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Business
  • Education
  • Health
site mode button

अनिल अंबानी-आरकॉम को एसबीआई, बीओआई के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘धोखाधड़ी’ वाला घोषित किया

Business
September 5, 2025September 5, 2025Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

नई दिल्‍ली : अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने एक के बाद एक उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम) के लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित कर चुके हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया के बाद अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने आरकॉम और अनिल अंबानी के ऋण खाते को ‘‘धोखाधड़ी वाला’’ घोषित किया है। आरकॉम ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे बैंक ऑफ बड़ौदा से दो सितंबर को एक पत्र मिला है, जिसमें कंपनी एवं उसके प्रवर्तक अनिल अंबानी के ऋण खाते को ‘‘धोखाधड़ी वाला’’ वर्गीकृत करने के उसके फैसले की जानकारी दी गई है। कंपनी के मुताबिक इस कार्रवाई के लिए एक दशक से पहले दिए गए ऋणों के कथित दुरुपयोग का हवाला दिया गया है।

अनिल अंबानी ने सभी आरोपों और अभियोगों से स्पष्ट रूप से इनकार किया : बैंक ऑफ बड़ौदा ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड को 1,600 करोड़ रुपये और 862.50 करोड़ रुपये के ऋण की स्वीकृति दी थी। आरकॉम की ओर से नियामकीय फाइलिंग में जारी बैंकों के पत्र के मुताबिक कुल 2,462.50 करोड़ रुपये में से 28 अगस्त तक 1,656.07 करोड़ रुपये बकाया थे। पत्र में कहा गया है, “इस खाते को 5 जून, 2017 से गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।” अनिल अंबानी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा की कार्रवाई 12 साल से भी अधिक पुराने मामलों में की गई है। अंबानी 2006 में आरकॉम की स्थापना से लेकर 2019 में बोर्ड से इस्तीफा देने तक (यानी 6 साल पहले तक) बोर्ड में एक गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत थे। बयान में कहा गया है कि अनिल अंबानी ने सभी आरोपों और अभियोगों से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि वे कानूनी सलाह के अनुसार उपलब्ध उपायों पर आगे बढ़ेंगे।

Spread the love
Tagged Anil AmbaniLoan account fraudReliance Communications Limited

Post navigation

दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 715 अंक लुढ़का
जीएसटी में कटौती का लाभ पूरे देश के हर नागरिक को मिलेगा : वित्त मंत्री सीतारमण

इसे न चूकें

एनएसीडीएसी की स्टॉक मार्केट में धांसू एंट्री,  पहले दिन ही निवेशकों के पैसे डबल हुए

December 24, 2024December 24, 2024Ek Sandesh Live

मूडीज ने 2025 में भारत की जीडीपी सात फीसदी, 2026 में 6.5 फीसदी रहने का जताया अनुमान

November 13, 2025November 13, 2025Ek Sandesh Live

फैबइंडिया ने ‘द सॉन्ग ऑफ स्प्रिंग’ के दूसरे वर्स के साथ चिकनकारी का उत्सव मनाया

March 23, 2026March 23, 2026Ek Sandesh Live

इसे न चूकें

  • प्रतिभाओं का सम्मान: कांके में सेंट्रल अंजुमन ने 90 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत
  • पारस टोली में डालसा के 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान का आगाज
  • अज्ञात वाहन ने बाईक सवार को कुचला
  • खूनी संघर्ष के बाद ग्रामिणों ने आरोपी कलेश्वर महतो का किया पूर्ण सामाजिक बहिष्कार
  • विहिप नेता ने की चढ़ावा चोरी पर नेताओं के दावों की जांच की मांग, कहा-निराधार आरोप लगाने की अनुमति नहीं होनी चाहिए
  • प्रख्यात लोक कलाकार डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
  • सरकार ने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को बताया ‘भारत की ऊर्जा रणनीति का प्रमुख स्तंभ’, नकारात्मक दावों का खंडन
  • इस साल अमरनाथ तीर्थयात्रियों की रिकॉर्ड भीड़, बिना रजिस्ट्रेशन वाले भक्त करें अपनी बारी का इंतजार : उपराज्यपाल
  • छत्तीसगढ़ की प्रख्यात लोक कलाकार तीजन बाई का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया
  • आज ही के दिन शुरू की गई थी दबे-कुचले, शोषित और अल्पसंख्यकों के लिए लड़ाई : लालू यादव
© 2023 Ek Sandesh Live |News Portal Developed by: palakSys | Theme: News Portal by Mystery Themes.