Skip to content
Ek Sandesh Live Ranchi

Ek Sandesh Live Ranchi

  • Politics
    • 360°
  • States
  • In Depth
  • Videos
  • Pitara
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Business
  • Education
  • Health
site mode button

अनिल अंबानी-आरकॉम को एसबीआई, बीओआई के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘धोखाधड़ी’ वाला घोषित किया

Business
September 5, 2025September 5, 2025Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

नई दिल्‍ली : अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने एक के बाद एक उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम) के लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित कर चुके हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया के बाद अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने आरकॉम और अनिल अंबानी के ऋण खाते को ‘‘धोखाधड़ी वाला’’ घोषित किया है। आरकॉम ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे बैंक ऑफ बड़ौदा से दो सितंबर को एक पत्र मिला है, जिसमें कंपनी एवं उसके प्रवर्तक अनिल अंबानी के ऋण खाते को ‘‘धोखाधड़ी वाला’’ वर्गीकृत करने के उसके फैसले की जानकारी दी गई है। कंपनी के मुताबिक इस कार्रवाई के लिए एक दशक से पहले दिए गए ऋणों के कथित दुरुपयोग का हवाला दिया गया है।

अनिल अंबानी ने सभी आरोपों और अभियोगों से स्पष्ट रूप से इनकार किया : बैंक ऑफ बड़ौदा ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड को 1,600 करोड़ रुपये और 862.50 करोड़ रुपये के ऋण की स्वीकृति दी थी। आरकॉम की ओर से नियामकीय फाइलिंग में जारी बैंकों के पत्र के मुताबिक कुल 2,462.50 करोड़ रुपये में से 28 अगस्त तक 1,656.07 करोड़ रुपये बकाया थे। पत्र में कहा गया है, “इस खाते को 5 जून, 2017 से गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।” अनिल अंबानी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा की कार्रवाई 12 साल से भी अधिक पुराने मामलों में की गई है। अंबानी 2006 में आरकॉम की स्थापना से लेकर 2019 में बोर्ड से इस्तीफा देने तक (यानी 6 साल पहले तक) बोर्ड में एक गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत थे। बयान में कहा गया है कि अनिल अंबानी ने सभी आरोपों और अभियोगों से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि वे कानूनी सलाह के अनुसार उपलब्ध उपायों पर आगे बढ़ेंगे।

Spread the love
Tagged Anil AmbaniLoan account fraudReliance Communications Limited

Post navigation

दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 715 अंक लुढ़का
जीएसटी में कटौती का लाभ पूरे देश के हर नागरिक को मिलेगा : वित्त मंत्री सीतारमण

इसे न चूकें

देश का औद्योगिक उत्‍पादन जून में 10 महीने के निचले स्‍तर 1.5 फीसदी पर

July 28, 2025July 28, 2025Ek Sandesh Live

टॉप 10 में शामिल 6 कंपनियों का मार्केट कैप 2.03 लाख करोड़ बढ़ा, टीसीएस को सबसे ज्यादा फायदा

December 8, 2024December 8, 2024Ek Sandesh Live

हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेसेंक्स 759 अंक उछला

November 29, 2024Ek Sandesh Live

इसे न चूकें

  • नामकुम थाना प्रभारी ने सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाया
  • योग गुरु रामदेव ने दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, हेमंत सोरेन को बताया ‘लेजेंडरी मुख्यमंत्री’
  • झारखंड हाई कोर्ट की सख्ती के बाद खुले बोकारो स्टील प्लांट के गेट, उत्पादन बहाल करने के निर्देश
  • कोलकाता और ग्वालियर हादसों ने देश को झकझोरा : विजय शंकर नायक
  • एशियाई पैरा खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की पोशाक में दिखी 5000 साल पुरानी सभ्यता की झलक
  • एशियाई पैरा खेलों का भव्य आगाज, ‘इमेजिन वन हार्ट’ की थीम ने दिया एकजुटता का संदेश
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 हजार रन बनाने वाले पांचवें पाकिस्तानी खिलाड़ी बने बाबर आजम
  • अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना ने जीता शंघाई मास्टर्स का खिताब
  • होर्मुज में एक सप्ताह में 10 जहाजों पर हमला, ओमान सागर में तेल टैंकर में लगी आग
  • फ्रांस में मैक्रों के खिलाफ लाखों लोग सड़कों पर, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज

The Fourth Pillar

Our categories

  • 360°
  • Agriculture
  • BIHAR
  • Business
  • CCL
  • CHHATTISHGARH
  • Crime
  • CULTURE
  • E Paper
  • Editorial
  • Education
  • Ek Sandesh Live
  • Election
  • Entertainment
  • Health
  • helath
  • In Depth
  • INTERNATIONAL
  • NATIONAL
  • ODISHA
  • Pitara
  • plotical
  • Political
  • Politics
  • Religious
  • Road Accident
  • Road Accident
  • SCIENCE AND TECHNOLOGY
  • SOCIETY
  • Sports
  • States
  • STORY
  • UP News
  • WEST BENGAL

The Fourth Pillar Tags

AMERICA amit shah babulal marandi big news Bihar elections bihar news bjp BSE Sensex central government Chhattisgarh news CM HEAMNAT SOREN cm hemant soren congress Donald Trump East Singhbhum Police election commission governer santosh gangwar hemant soren INDIA indian national congress jharkhand congress jharkhand hc jharkhand high court jharkhand latest news jharkhand news jharkhand weather khunti news latest news nepal nepal news news update NSE Nifty palamu news palamu police pm modi pm narendra modi rahul gandhi rajnath singh ramgadh news ranchi news ranchi police stock market UTTAR PRADESH NEWS झारखंड न्यूज हेमंत सोरेन

The Fourth Pillar

ये वातानुकूलित कमरे और निगम संस्कृति (कॉर्पोरेट कल्चर) से भागे हुए लड़के-लड़कियां हैं. जिन्हें मेट्रो सिटी के धुंधलके से छिप जाने वाले गांव-गरान के मसलों ने खींच लाया है. ये बुलेट मोटर साइकिल और डबल डेकर बस पर चढ़ कर बजट और चुनावी नतीजों पर शोर मचाना नहीं जानते. पर साफ़ शब्दों में बाबा की बीड़ी का दाम कितना बढ़ा और चाची को तेल अब कितने में मिलेगा या रहमान की गाड़ी का पेट्रोल कितना और क्यों बढ़ा ये साफ़ शब्दों में बताना जानते हैं. शिक्षा पर सवाल हो या दहेज की मांग हो ये जनताना सवालों पर मुकम्मल वार करना जानते हैं. ये भागे हुए लड़के-लड़कियां हैं जो किताब के सफ़हों से पत्रकारिता का मसाल जलाना जानते हैं.

© 2023 Ek Sandesh Live |News Portal Developed by: palakSys | Theme: News Portal by Mystery Themes.