MUSTFA
मेसरा: बीआईटी मेसरा क्षेत्र के नेवरी विकास चौक पर स्थित विकास ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में शनिवार को शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के शुरूआत में अध्यक्ष राम लखन मेहता, निदेशक राधा चरण सिंह,वरिष्ठ सदस्य सत्येंद्र सिंह, अनिल सिंह, डॉ शिव प्रसाद सिंह, डॉ मुकेश कुमार, प्राचार्य डॉ एपी सिंह, उप प्राचार्य एसके तिवारी सहित सभी छात्र व शिक्षकों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। तथा अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। छात्रों के बीच केक व मिठाई बांटे गए। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें उपहार एवं शुभकामनाएं भेंट की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत, नृत्य और नाटिका प्रस्तुत कर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन और योगदान को दर्शाया। जिससे कार्यक्रम में उल्लास का माहौल छा गया। अध्यक्ष राम लखन मेहता ने विद्यार्थियों को इस सुंदर व यादगार कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शिक्षक हमेशा अपने विद्यार्थियों को आगे बढ़ते देखना चाहते है। आप सभी अपने जीवन में ईमानदारी, अनुशासन और मेहनत को अपनाकर एक बेहतर इंसान बनें। यही हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होगी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। निदेशक राधाचरण सिंह ने कहा कि आज हमारे विद्यार्थियों ने जिस लगन और स्नेह से यह सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया है। उसके लिए मैं आप सभी को हृदय से धन्यवाद देता हूं। आपकी प्रस्तुतियां, आपके भाव और आपका सम्मान देखकर हम ही नहीं बल्कि संस्थान के सारे शिक्षकगण भी वास्तव में गर्व और आनंद का अनुभव कर रहे हैं। वरिष्ठ सदस्य सत्येन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और शिक्षकों को सच्चा मार्गदर्शक बताया। प्राचार्य डॉ एपी सिंह ने बधाई देते हुए सबके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना प्रेषित की। इस अवसर पर नर्सिंग प्राचार्या अनूपा खलखो, मो. ईरशाद व सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।
