• बानाबीरा पल्ली में फा. इग्नासियुस बाड़ा की पुण्यतिथि मनी
• जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने भी शहीद फादर इग्नासियुस बाड़ा को दी गई श्रद्धाजंलि
AMIT RANJAN
सिमडेगा: सिमडेगा बिशप विंसेंट बरवा ने कहा कि शहीद फादर इग्नासियुस बाड़ा एक सच्चे मसीही थे। जिन्होंने मानव सेवा व समूची मसीही समुदाय के लिए न सिर्फ घर द्वार छोड़ा। बल्कि अपने प्राण तक दे दी। समाज में शिक्षा की भारी कमी है। इसलिए सच्चा चरित्र का निर्माण नहीं हो पा रहा है। ऊंच-नीच कहकर हमें बांटा जा रहा है। बिशप बानाबीरा पल्ली परिसर में शुक्रवार को आयोजित शहीद फा इग्नासियुस बाड़ा की 21वीं पुण्य तिथि कार्यक्रम में मसीही धर्मावलंबियों को संदेश दे रहे थे। बानाबीरा पल्ली परिसर में शुक्रवार को शहीद फा. इग्नासियुस बाड़ा की पुण्य तिथि मनाई गई। मौके पर प्रार्थना जुलूस, श्रद्धाजंलि समारोही ख्रीस्तयाग के लिए विशेष प्रार्थना किया गया। समारोही ख्रीस्तयाग सिमडेगा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप विंसेंट बरवा, गुमला बिशप लिनुश पिंगल एक्का के द्वारा संपन्न कराया गया। गुमला बिशप लीनुश पींगल एक्का कहा कि बानाबीरा आज के दिन में कोई अनजान गांव नहीं है। इसकी ख्याति पूरे विश्व में है। जिसका श्रेय हमारे शहीद फादर को जाता है। मौके पर जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने भी उपस्थित होकर शहीद फादर इग्नासियुस बाड़ा के क्रब पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर अजित लकड़ा, सिलबेस्तर बाघवार, उर्मिल्ला केरकेट्टा, प्रतिमा कुजूर, जुली लुगून, सूचिता, शोभेन, मुखिया अनिल उरांव, विवेक एक्का सहित लाखों की संख्या में मसीही धर्मावलंबी उपस्थित थे।
जोसिमा खाखा ने भी दी श्रद्धाजंलि
मौके पर जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने हीद फादर इग्नासियुस बाड़ा के क्रब पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने शहीद के संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि घर छोड़ मानव सेवा के लिए समर्पित पुरोहित फादर इग्नासियुस बाड़ा की असामाजिक तत्वों द्वारा 2005 में बेरहमी से उनकी निर्मम हत्या कर दी गयी थी। परंतु उनका खून बेकार नहीं गया। उनका खून धर्म का बीज बन गया। जो धीरे-धीरे अंकुरित होते हुए एक विशाल पेड़ बन गया और इस पेड़ की छांव में न सिर्फ सिमडेगा बल्कि गुमला, खूंटी सहित अन्य धर्मप्रांत के लाखों ख्रीस्त विश्वासी पहुँच कर प्रेरणा ले रहे हैं।