आग की चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम झुलसा

360° Ek Sandesh Live

Deepak Mishra
लातेहार:
बालूमाथ प्रखंड के धाधू ग्राम में आग में झुलस कर एक तीन वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।  घायल अवस्‍था में उसे बालुमाथ सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भर्ती कराया गया वहां से उसे बेहतर उपचार के लिये रिम्‍स रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में किसी व्‍यक्ति के द्वारा प्‍लास्टिक जमा कर के उसमें आग लगाया गया था और उसी आग में अताउल आलम का तीन वर्षीय पुत्र अयान आलम आग में गिर गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया था उसका चेहरा और हाथ बुरी तरह से झुलस गया है उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आनन फानन में बच्चे को बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था वहां पर मौजूद चिकित्सक सुरेंद्र कुमार ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया उसके बाद मेंं बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुये बेहतर इलाज के लिये रिम्स रेफर कर दिया।

Spread the love