SUNIL KUMAR
साहिबगंज: मानदेय भुगतान को लेकर जिले की तमाम जल सहियाओं ने शुक्रवार को पेयजल एवं स्वक्षता प्रमंडल कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। जल सहियाओं ने प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को मांगपत्र भी सौंपा। जल सहियाओं ने बताया कि उनका 11 माह का मानदेय 29000 रुपए और मोबाइल का 12000 रुपए का भुगतान विभाग से नहीं किया जा रहा है। इसके लिए कई बार विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिलकर भुगतान करने का आग्रह किया गया। पर हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। सभी जल सहिया ने जल्द राशि भुगतान की मांग की है। मौके पर जलसहिया संघ की अध्यक्ष माला कुमारी यादव, प्रखण्ड सचिव ललिता सिंह, पूनम सिंह, सविता देवी, संतोषी देवी, किरण देवी, शीला देवी, रेखा देवी सहित अन्य मौजूद थी।
