राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 66वां सम्मेलन में भाग लेने के लिए विस अध्यक्ष दिल्ली से हुए रवाना

360° Ek Sandesh Live Politics

Eksandeshlive Desk

रांची: अध्यक्ष झारखंड विधान सभा रबीन्द्र नाथ महतो राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 66वां सम्मेलन में प्रतिनिधि के रूप में भाग लेने के लिए आज दिल्ली से घाना गणराज्य पश्चिम अफ्रीका के लिए रवाना हुए। अध्यक्ष के प्रतिनिधि मंडल में सदस्य चंदेश्वर प्रसाद सिंह एवं सदस्य निरल पुरती भी उनके साथ सम्मेलन में भाग लेने विदेश गए हैं वे इस सम्मेलन आब्जर्वर के रूप में भाग लेंगे। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का 66वां सम्मेलन 30 सितंबर से 06 अक्टूबर 2023 तक अकरा में, घाना गणराज (पश्चिम अफ्रीका) में निर्धारित है। अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के प्रतिनिधि के रूप में plenary session में अपना व्याख्यान भी प्रस्तुत करेंगे।