अशोक अनन्त
हंटरगंज (चतरा)दुर्गा पूजा समिति घंघरी चौक पूजा पंडाल मे चल रहे पाठ पूजन एवं हवन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
भक्तों में श्रद्धा, भक्ति और आस्था की अनुपम झलक दिखाई दी। भक्तों ने पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ माँ भगवती दुर्गा का दर्शन पूजन कर सुख,समृद्धि और शक्ति की कामना की। सनातन संस्कृति का यह पावन त्योहार शक्ति की उपासना अर्थात समाज को बुराई पर अच्छाई की जीत का विजय संदेश देता है जिससे मानव अपने जीवनकाल में सन्मार्ग पर चलकर कर्मों का वास्तविक निर्धारण कर सके। वर्षों पूर्व से घंघरी बाजार का दुर्गा पूजा उत्सव और मेला का रोचक स्थान रहा है,जहाँ आस पास के बहुत सारे गाँव के लोग शामिल होते हैं और मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनन्द उठाते हैं। यहाँ आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी एक विशेष स्थान रहा है। घंघरी मेले मे हजारों के जन सैलाब ने मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनन्द लिया। इसबार आयोजन समिति के अध्यक्ष रामानुज चौबे,उपाध्यक्ष छोटु विश्वकर्मा, सचिव अमरेश साव, कोषाध्यक्ष दिलीप केशरी,सह कोषाध्यक्ष मन्टु साव,बिटु साव,शिवशंकर यादव,दीपक चौबे, कुंदन चौबे,देवदर्शी मग्न,धर्मेन्द्र केशरी,कुंदन प्रजापति,समेत अन्य का नाम शामिल हैं।
