अबुआ अधिकार मंच के पहल पर बढ़ाई गई JET परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि

360° Education Ek Sandesh Live
अबुआ अधिकार मंच निरंतर विद्यार्थियों के मुद्दों को लेकर आवाज उठाता रहा : अभिषेक शुक्ला

रांची: अबुआ अधिकार मंच द्वारा लगातार उठाई जा रही मांग और छात्र-छात्राओं के हित में किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप झारखंड लोक सेवा आयोग ने JET परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय का अबुआ अधिकार मंच ने स्वागत करते हुए इसे छात्र-हितैषी कदम बताया है। अबुआ अधिकार मंच के रांची विश्वविद्यालय संयोजक अभिषेक शुक्ला ने कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा JET फॉर्म की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने से हजारों छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी। फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों के कारण छात्र लंबे समय से असमंजस में थे, ऐसे में आयोग का यह निर्णय विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित करने वाला है। साथ ही, यह राज्य के सभी विश्वविद्यालय प्रशासन और पदाधिकारियों के लिए भी राहत भरा कदम साबित होगा।शुक्ला ने कहा के अबुआ अधिकार मंच ने 24 सितंबर 2025 को जेपीएससी के अध्यक्ष को फॉर्म भरने में आ रही परेशानी से अवगत कराते हुए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की थी। उन्होंने आगे कहा कि अबुआ अधिकार मंच निरंतर विद्यार्थियों के मुद्दों को लेकर आवाज उठाता रहा है और आगे भी छात्र-हित से जुड़े हर विषय पर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। अभिषेक शुक्ला ने आयोग के इस निर्णय की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी खढरउ विद्यार्थियों की समस्याओं पर संवेदनशील रहते हुए सकारात्मक निर्णय लेगा।

Spread the love